स.पा. प्रमुख अखिलेश यादव-सोना बेचने वाला "सुनार" तो अब टमाटर बेचने वाला 'टुनार"....

टमाटर का दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। टमाटर के बिना सब्जियों का स्वाद नहीं आ रहा है। इसे लेकर सबसे ज्यादा गृहणियां परेशान हैं। टमाटर को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है।
इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नया वीडियो ट्वीट किया......
अखिलेश ने इस वीडियो के साथ लिखा है कि एक टमाटर बेचनेवाले ने अपना नाम 'टुनार' रख लिया है, उसका कहना है कि जब महंगा सोना बेचनेवाला 'सुनार' कहलाता है तो हम टमाटर बेचनेवाले 'टुनार' क्यों नहीं कहला सकते ... वैसे भी हम अब टमाटर के दाम तोले में बताने लगे हैं, जिससे ग्राहक बेहोश न हो। 'टुनार' का ये भी कहना है कि टमाटर के लिए हाई सिक्योरिटी ज़ोन में एक सर्राफ़ा मार्केट की तरह 'टर्राफ़ा मार्केट भी बनना चाहिए। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments