फेसबुक में एसपी बन गया ठग, IPS का नाम इस्तेमाल कर मांग रहा पैसे.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ठगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि, ठगों ने बिलासपुर के एसपी संतोष कुमार सिंह के नाम पर फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। इसको लेकर एसपी ने जानकारी शेयर की है और लोगों को इनसे बचने के लिए कहा है।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के एसपी आईपीएस संतोष कुमार सिंह के नाम पर ठगों ने सोशल मिडिया पर अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं। ठग अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं, मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लोगों को इनसे बचने की सलाह दी है। साथ ही प्रोफाइल को रिपोर्ट करने और किसी की भी प्रकार का लेनदेन ना करने की हिदायत भी दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments