अपनी शांति सेना को साउथ सूडान ने बुलाई वापस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जुबा- पूर्वी कांगो से साउथ सूडान ने अपनी शांति सेना वापस बुला ली है। साउथ सूडान पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता लुल रुई कोआंग ने रविवार को राजधानी जुबा में बताया कि सभी बलों को कांगो के उत्तरी किवु क्षेत्र से वापस बुला लिया गया है। इन बलों को नवंबर 2022 में तैनात किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, साउथ सूडानी सैनिकों की वापसी 25 नवंबर को पूर्वी अफ्रीकी समुदाय की इस घोषणा के बाद हुई कि कांगो 8 दिसंबर के बाद क्षेत्रीय बल को रखने का फैसला वापस ले रहा है। केन्याई, युगांडा, बुरुंडियन और साउथ सूडान के बलों की टुकड़ी नवंबर 2022 में तैनात की गई थी। कांगो सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष को जवाब देने के लिए इस बल को कांगो के पूर्वी हिस्से में तैनात किया गया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments