google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जल्द ही धान खरीदी, महतारी वंदन आदि योजनाओं पर काम शुरू होगा - बृजमोहन अग्रवाल.....

Dec 21, 2023
2 min read



























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

20 दिसंबर रायपुर -

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल महामहिम विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण पर कांग्रेस द्वारा हंगामा किए जाने पर वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। राज्यपाल का अभिभाषण छत्तीसगढ़ के नौजवानों और महिलाओं के लिए एक नई दिशा प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि राजपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की सोच को अभिव्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने पहले अभिभाषण में सीजीपीएससी में पारदर्शिता लाने के लिए यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा आयोजित करने की बात कही है जिसके जरिए युवाओं को विश्वास दिलाया गया है की आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार नहीं होगा उनके भविष्य के साथ यह सरकार कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों, महिलाओं, वनवासियों, पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति को साथ में लेकर चलने की बात कही है जिससे राज्य में सभी का साथ सभी के विकास का सपना पूरा होगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में सरकार के अच्छे निर्णय सामने आएंगे। धान खरीदी, महतारी वंदन, गरीबों को पक्का मकान आदि योजनाओं को लागू करने के विषय में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार जो भी काम करेगी वह नियम और कायदे कानून से बजट में प्रावधान लाकर करेगी।


उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार के फैसले प्रदेश के विकास के लिए होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बोल दिया है कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद बजट में प्रावधान लाकर धान खरीदी, महतारी वंदन आदि योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी चुनावी मुद्दों और वादों को मंत्रिमंडल के गठन के बाद जल्द से जल्द पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में 18 लाख गरीबों को पक्का आवास देने के वादे पर अग्रवाल का कहना है कि हर गरीब का सपना होता है कि उनका एक अपना पक्का मकान हो। भाजपा सरकार आते ही गरीबों के उस सपने को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है पहले ही बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 लाख मकान का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। अग्रवाल का कहना था कि हम सबको आपस में मिलजुल कर काम करना पड़ेगा। एक रोड मैप बनाकर ही छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सफल हो पाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html