google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जल्द ही कोलडैम जलाशय में हाउसबोट, क्रूज और शिकारा तैरते नजर आएंगे...

Dec 16, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर- कोलडैम जलाशय में जल्द ही क्रूज, हाउसबोट और शिकारा तैरते नजर आएंगे। यह पर्यटकों के लिए जलाशय की लहरों पर एक नए रोमांच का सफर होगा। डैम में सिंपल बोटिंग के साथ ही स्पीड बोटिंग राइड, हाई स्पीड राइड, जेट स्की, बनाना राइड और जेट अटैक बोटिंग भी संचालित होंगे। खास बात यह है कि कोलडैम से लेकर तत्तापानी तक 30 किलोमीटर का लंबा फासला तय कर सैलानी जलाशय की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे।


इस अहम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए गठित कमेटी ने कोलडैम की सैर की। कोलडैम में जलीय क्रीड़ाओं की संभावनाओं को तलाशने के लिए एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में गठित समिति ने कोलडैम से लेकर तत्तापानी तक निरीक्षण किया। कमेटी की अगवाई कर रहे सदर बिलासपुर के एसडीएम अभिषेक गर्ग ने बताया कि कोलडैम को वाटर एडवेंचर स्पोट्र्स का हब बनाने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है, ताकि बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर अलग पहचान मिल सके।


अन्य राज्य से आने वाले पर्यटकों को कोलडैम में शिकारा और हाउस बोट के साथ ही क्रूज भी तैरता हुआ नजर आएगा, जो पर्यटकों के लिए लहरों पर एक नए रोमांच का सफर होगा। एसडीएम के अनुसार कमेटी द्वारा निरीक्षण के बाद सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही इस संबंध में रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी। एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा कोलडैम के लाइन साइड से चार किलोमीटर अंदर इन गतिविधियों को शामिल करने का सुझाव कमेटी को दिया गया।


कमेटी स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित वाटर स्पोट्र्स ट्रेनिंग सेंटर की गतिविधियों में बाधा न बनते हुए अन्य पर्यटन गतिविधियां चलें, विस्तार से चर्चा की जा रही है। एसडीएम आईएएस अभिषेक कुमार गर्ग के अनुसार जिला प्रशासन का प्रयास है कि बिलासपुर को वॉटर स्पोट्र्स एक्टिविटी के क्षेत्र में हब बनाया जाए। उन्होंने बताया कि कमेटी के अन्य सदस्यों सहित एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ इस संबंध में संयुक्त सर्वेक्षण किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html