सोनू सूद ने बारिश के बीच अपने फैन्स को किया खुश और काटा केक...

सोनू सूद की काफी लोकप्रियता है। रविवार को सोनू सूद के जन्मदिन ऐतिहासिक बन गया। उनके फैंस ने भारी बारिश में सुबह से लेकर शाम तक अपने मसीहा की एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहे, आखिरकार सोनू सूद अपने फैंस के बीच उन्हें खुश करने जा पहुंचे और अपने जन्मदिन को यादगार बना लिया। रविवार को सोनू सूद का जन्मदिन था। उनके घर के सामने सुबह से ही फैंस का जमावड़ा लगा रहा। दिनभर रास्ता देखने के बाद शाम होते ही सोनू सूद अपने फैंस के बीच जा पहुंचे अपनी ओपन कार में वह फैंस की बधाई लेते नजर आए। इस दौरान कोई फूल लाया तो कोई उनका पोस्टर थामें नज़र आया। कई फैंस ने तो सोनू के लिए केक लेकर आए थे लेकिन सोनू सूद ने किसी को भी इसके लिए मना नहीं किया और सभी के साथ केक काटा।

फैन्स ने सोनू सूद पर बरसाए फुल- जैसे सोनू सूद फैंस के बीच पहुंचे अचानक बारिश तेज हो गई, लेकिन इसका असर ना तो सोनू पर पड़ा और नहीं उनके फैंस पर। दोनों ही बारिश में यह जन्मदिन को खास बनाते नजर आए। बारिश के बीच में फैंस सोनू सूद के लिए फूलों की भी बरसात की जिससे उनकी कार फूलों से सज गई। हम आपको बताते चले की, कोरोना काल के दौरान सोनू सूद का मसीहा रूप लोगों के सामने आ गया था। लोग उन्हें एक एक्टर नहीं बल्कि भगवान की तरह मानने लगे हैं। यही कारण है कि हजारों की संख्या में सोनू सूद के घर फैंस उनकी राह देखते नजर आए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments