google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सोनू निगम - 'दुनिया में जहां भी सनातन धर्म है, वहां आनंद और उत्साह है'....

Jan 22, 2024
1 min read




































नई दिल्ली. कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है. इस समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अनुपम खेर, कंगना रनौत जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. जबकि प्लेबैक सिंगर सोनू निगम अयोध्या नगरी में ही हैं. उन्होंने इस खास पल में शामिल होने के लिए खुद को ‘भाग्यशाली’ बताया |

न्यूज एजेंसी एनएनआई से बात करते हुए सोनू निगम ने कुछ नेताओं द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले निमंत्रण को अस्वीकार करने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उन्हें चेकमेट दिया गया है. उन्हें आमंत्रित किया गया है, लेकिन अगर वे आते हैं, तो उनके लिए मुश्किल होगी. अगर वे नहीं आते हैं, तब भी उनके लिए मुश्किल होगी. राजनीति में ऐसा होता रहता है, इसलिए मैं उन्हें दोष नहीं दूंगा. राजनीतिक रूप से कहें तो पीएम मोदी ने उन्हें शह-मात दे दी है…’

आगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अपनी फीलिंग शेयर करते हुए सोनू निगम कहा कि यह एक इमोशनल पल है. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद इमोशनल पल है. मुझे खुशी है कि दुनिया में जहां भी सनातन धर्म है, वहां आनंद और उत्साह है. यह बहुत अच्छा लगता है कि हम यह देख सकते हैं कि भगवान ने हमें ऐसे युग में जन्म लेने के लिए चुना है जब ऐसी घटना हो रही है. मैं उन भाग्यशाली लोगों में से एक हूं जिन्हें निमंत्रण मिला है…’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html