google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सोनालिका ने लॉन्च किया भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, जानिए क्या है कीमत…

Aug 1, 2023
1 min read



























भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च कर दिया गया है, देश की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी सोनालिका ने यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च की है, कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 5.99 लाख रुपये रखी है, कंपनी ने इसका नाम टाइगर इलेक्ट्रिक रखा है| लेटेस्ट तकनीक पर बना यह ट्रैक्टर यूरोप में डिजाइन किया गया है, यह एमीशन फ्री ट्रैक्टर है, जो आवाज नहीं करता है, टाइगर इलेक्ट्रिक को केवल 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है |


इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को भविष्य की खेती-किसानी के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर देखा जा रहा है. दरअसल, अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे कार, मोटरसाइकिल, बस या फिर अन्य कमर्शियल गाड़ियों की तुलना में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के ज्यादा सफल होने की संभावना है. इसके किफायती होने, ज्यादा पावर देने और पर्यावरण अनुकूल होने जैसे कई अहम फायदे भी हैं | ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भविष्य की खेती के लिए शानदार विकल्प बन सकते हैं. मौजूदा वक्त में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत पांच लाख रुपये से शुरू हो जाती है |


किसानों के लिए काफी आरामदायक माना जा रहा है, इसके साथ ही डीजल इंजन की तुलना में मेंटेनेंश भी काफी कम लगता है, क्योंकि इसमें बेहद कम पार्ट्स यूज किया जाता है |

हैदराबाद की इस कंपनी ने तीन ट्रैक्टर लॉन्च किए हैं, इन तीनों ट्रैक्टर की क्षमता 27 हॉर्स पावर, 35 हॉर्स पावर और 55 हॉर्स पावर है, कंपनी का दावा है कि इन तीनों ट्रैक्टर को चलाने का खर्च परंपरागत डीजल ट्रैक्टर की तुलना में काफी कम आएगा, इसकी कीमत 6 लाख से 8 लाख के बीच है, इन ट्रैक्टर्स में एक इलेक्ट्रिक सर्किट कंट्रोल यूनिट होता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html