google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेटे ने पिता से मांगी 30 हजार फिरौती, फर्जी अपहरण का किया नाटक......

Dec 10, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महाराष्ट्र - पालघर जिले के एक 20 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी रची. पुलिस ने रविवार को बताया कि वालीव थाने को वसई के फादरवाड़ी इलाके के एक निवासी से शिकायत मिली कि उसका बेटा 7 दिसंबर को घर से बाहर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा. पुलिस ने 8 दिसंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया |

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे उसके बेटे का फोन आया था. बेटे ने पिता को बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है, उसे कैद में रखा है और 30,000 रुपये की फिरौती मांग रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर वे उसे जान से मार देंगे. बेटे ने भुगतान के लिए अपने पिता को एक क्यूआर कोड भी भेजा |


अधिकारी ने कहा, इसके बाद चार पुलिस टीमें बनाई गईं और उन्होंने वसई, विरार, नालासोपारा और अन्य स्थानों पर उस लड़के की तलाश की. विभिन्न सुरागों पर काम करने के बाद शनिवार को पुलिस ने लड़के को वसई फाटा से ढूंढ निकाला. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने पिता से पैसे चाहता था. पिता अपने बेटे को पैसे देने को तैयार नहीं था |


इसलिए उसने अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपहरण का नाटक रचा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है. लड़के ने जो क्यूआर कोड अपने पिता को भेजा था वह उसके किसी जानने वाले का था. पिता ने पैसे भेजे नहीं थे, और पुलिस के पास अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html