google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जवानों ने आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय,नक्सलियों की मंसूबों पर फिरा पानी…

Sep 11, 2023
1 min read



























































छ.ग. में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नक्सलियों की हलचल एक बार फिर बढ़ने लगी है, नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से अंतागढ़ कोयलीबेडा मार्ग में आईईडी प्लांट कर रखा था जिसे जवानों ने सुरक्षित बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है, एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले की पुष्टि की है।


बीएसएफ जवानों की टुकड़ी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, इस दौरान जवानों को सूचना मिली की नक्सलियों ने सुलंगी के पास आईईडी प्लांट कर रखा है, जिसके बाद जवानों ने सावधानी से इलाके में सर्च ऑपरेशन लांच किया और आईईडी को बरामद कर उसे ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है।


बता दे कि नक्सलियों के द्वारा चुनाव के नजदीक आते ही अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना शुरू कर दिया है, जिसको देखते हुए सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को एलर्ट पर रखा गया है। बीते माह की कोयलीबेड़ा क्षेत्र में ही आईईडी प्लांट करते समय हुए ब्लास्ट में दो नक्सली घायल हुए थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html