सैनिक LOC पर था तैनात, दुर्घटनावश गोली चलने से हुई मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जम्मू-कश्मीर- के रजौरी जिले में राइफल से दुर्घटना वश गोली चलने से एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सेना के एक जवान की सोमवार देर शाम दुर्घटनावश हथियार चल जाने से मौत हो गई।
“घटना कल देर शाम हुई जब सेना की एक टीम एक अग्रिम स्थान पर नियमित ड्यूटी पर थी। सैनिक का हथियार दुर्घटनावश चल गया और उसे गोली लग गई।” अधिकारियों ने कहा, “उसे तुरंत सेना के चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उसने दम तोड़ दिया।”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments