फौजी शमशेर सिंह को शहीद का दर्जा दे उसके नाम पर सरकारी स्कूल का गेट बनाया जाए.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
करीब 9 साल पहले सेना में भर्ती हुए शमशेर सिंह की विगत दिवस ड्यूटी के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। उनके शव को पैतृक गांव के पास अमृतसर जिला लाने के बाद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में फौजी भाई नवतेज सिंह ने बताया कि शमशेर सिंह आर्मी में हवलदार के क्लर्क की ड्यूटी करता था, जिसकी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों की सरकार से मांग की है कि शमशेर सिंह को शहीद का दर्जा दे कर उसकी याद में उसके नाम पर सरकारी स्कूल का गेट बनाया जाए ताकि वह अमर रहे।
इस मौके पर हलका प्रभारी और पनग्रेन पंजाब के चेयरमैन बलदेव सिंह मियादियां ने इस दुख में परिवार के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि देश के लिए पिछले 9 वर्षों से फौज में सेवाएं निभा रहे शमशेर सिंह की मौत से परिवार को कभी न पूरा होने वाला घाटा हुआ है। शमशेर सिंह ने 9 साल अपने देश की सेवा में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह को शहीद का दर्जा दिलवानें पर शहीद फौजियों को मिलने वाले सारे सम्मान के लिए सीएम भगवंत सिंह मान से भेट करेंगे। फिलहाल उनके पंजाब में न होने के कारण उनके ओएसडी से बात हो चुकी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments