google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सोहेल खान ने चार गेंदों पर चार विकेट लेकर मचा दी सनसनी.....

Aug 24, 2023
1 min read































































फ्लोरिडा के लॉडरहिल में चल रही यूएस मास्टर्स टी10 लीग 2023 के तहत न्यूयॉर्क वारियर्स की ओर से खेल रहे गेंदबाज सोहेल खान ने अटलांटा राइडर्स के खिलाफ 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। सोहेल ने 10वें ओवर की पहली 4 गेंदों पर यह कारनामा किया। उन्होंने मस्कादजा, आजम, इलियट और हरमीत के विकेट चटकाए थे।


क्रिकेट जगत में 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज काफी कम है। हम आपको अंततराष्ट्रीय स्तर के 4 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं। लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का है। मलिंगा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहले गेंदबाज थे जिन्होंने चार गेंदों में चार विकेट लिया था। वहीं वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 4 गेंदों में 4 विकेट लिए थे। साथ ही कर्टिस टी20 विश्व कप मैच में 4 गेंदों में 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।


वह ब्रेट ली के बाद आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में हैट्रिक पूरी करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वहीं अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में चार गेंदों में चार विकेट लिए थे।बहरहाल, मैंच के दौरान अटलांटा राइडर्स की शुरूआत काफी अच्छी रही थी। ओपनर रॉबिन उथप्पा और लिंडेल सिमंस ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े थे। उथप्पा ने जहां 25 गेंदों पर 32 रन बनाए वहीं, सिमंस ने 23 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 41 रन का योगदान दिया। टीम जब 98 के स्कोर पर पहुंची तब उनके लगातार चार विकेट गिर गए। नासिर हुसैन ने 5 रन बनाकर स्कोर 103 तक पहुंचाया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html