google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाबा गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलकर ही होगी समाज की प्रगति: बृजमोहन अग्रवाल...

Dec 31, 2023
2 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

29 दिसंबर-छत्तीसगढ़ सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को संतोषी नगर, रायपुर और महासमुंद जिले के बेमचा ग्राम पंचायत में सतनामी समाज द्वारा आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा घासीदास के बताएं रास्ते पर चलने तथा उनके उपदेशों का पालन करने की बात कही। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बेमचा ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है की आज से लगभग 250 साल पहले छत्तीसगढ़ की धरती पर बाबा गुरु घासीदास ने जन्म लिया था। इस देश में जैसे गुरु रविदास, गुरु कबीर दास, गुरु नानक देव और भगवान बुद्ध ने अलग-अलग पंथों की स्थापना की। वैसे ही बाबा घासीदास ने सतनाम समाज की स्थापना की थी। जैसे गीता,भागवत, शिव पुराण आदि में बताया गया है कि अगर जिंदगी में सफलता पानी है तो सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए।

वैसे ही बाबा घासीदास ने भी सत्य के रास्ते पर चलने का उपदेश दिया था। उन्होंने सभी मनुष्य को एक समान बताते हुए एक साथ मिलजुल कर रहने को कहा था। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, बाबा घासीदास ने बोला था कि गरीबों की चिंता होनी चाहिए और भाजपा सरकार उसी पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत गरीब महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए, उज्जवला योजना के तहत हर गरीब परिवार को मुफ्त में गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान, आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब का मुफ्त इलाज कर रही है।

गिरौधपुरी में कुतुबमीनार से भी ऊंचा जैतखंभ का निर्माण, गांव-गांव में सतनाम भवन का निर्माण भी भाजपा शासन में कराया गया है। बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोगों का आभार जताया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html