google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नुआखाई समरसता भोज में दिखी सामाजिक एकजुटता, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी शुभकामनाएं....

43 minutes ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • नुआखाई समरसता भोज में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश....

  • बीरभद्र नगर में नुआखाई समरसता भोज, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की समाजजनों से आत्मीय मुलाकात....

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा आज रायपुर के बीरभद्र नगर में युवा मेहर समाज द्वारा आयोजित नुआखाई समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात की और नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला अवसर है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच आवश्यक है। युवा मेहर समाज द्वारा आयोजित समरसता भोज जैसे आयोजन सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से संवाद किया तथा सभी के सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता, भाईचारे और सभी समाजों के बीच आपसी आत्मीयता को मजबूत करने के लिए निरंतर संवाद और सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में पार्षद कैलाश बेहरा, महेश बघेल, माधुरी बघेल सहित युवा मेहर समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html