google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सामाजिक संस्था गौरी शंकर सेवा समिति ने किया वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल वितरित...

Jan 2, 2024
2 min read









































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • सामाजिक संस्था गौरी शंकर सेवा समिति ने किया वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल वितरित

  • बुजुर्गों का सेवा और सम्मान करें, मानव धर्म का पालन करें,

  • बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर - भगवानू

रायपुर छत्तीसगढ़ दिनांक 30 दिसंबर 2023। सर्दी के मौसम में बढ़ती हुई शीतलहर को देखते हुए सामाजिक सेवा संस्था गौरी शंकर सेवा समिति के द्वारा आज श्यामनगर, रायपुर स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर बड़े बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया और उनका कुशल क्षेम जाना ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजिक नेता, अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा बुजुर्ग समाज और परिवार की रीढ़ और अमूल्य धरोहर होते है, बुजुर्गों के सेवा और सम्मान से घर परिवार में खुशी आती है और तरक्की मिलती है, ठंड के मौसम बुजुर्गों का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है बुजुर्गों का सेवा मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म और कर्म है।

इस अवसर पर गौरीशंकर सेवा संस्था के अध्यक्ष सुधीर बाघ ने कहा हमें यह नहीं भूलना चाहिए आज हम जो कुछ भी है बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के कारण है,

जिनके संघर्ष और समर्पण के कारण ही हमारा घर और परिवार, सजता और संवरता है, उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते और बताई गई बातें हमें जीवन में खुशहाली की ओर ले जाती है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय राउतराय ने कहा बुजुर्ग हमारे अतीत भी है और भविष्य है उनके अनुभव का लाभ हमें आगे बढ़ाता है और भविष्य को उज्जवल बनाता है । वृद्धजनों की सेवा और सम्मान भारतीय संस्कृति है।

बुजुर्गों को कम्बल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता भगवानू नायक, गौरी शंकर सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर बाघ, मोहम्मद रियाज कुरैशी, संतोष कुमार, अजय राउतराय, मधुरकर धावड़े, अधिवक्ता आनंद मुगरी, जितेंद्र नायक, संतोष क्षत्रि, बिट्टू क्षत्रि, जगन्नाथ सागर, पुरुषोत्तम यादव आदि उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html