google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सामाजिक समरस्ता सरगुजा यात्रा जाने हेतु यादव समाज में उत्साह का माहौल.....

Nov 30, 2023
3 min read
































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर यादव समाज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ की पहल से सामाजिक समरसता यात्रा दिनाँक 16 से 18 दिसम्बर को सम्पन्न होने जा रहा है। जिसमें उड़ीसा, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों से स्वजातीय बंधु बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं एवं यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आ रहे है। मीडिया प्राभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि पिछले वर्ष की सामाजिक समरस्ता बस्तर भ्रमण की सफलता के बाद इस वर्ष अधिक संख्या में पंजीयन प्राप्त हुए है। परस्पर प्रेम सौहद्र बढ़ाने तथा समाज के सभी वर्गों के मध्य एकता एवं अखंडता, समाज में सक्रियता स्थापित करने के उद्देश्य से सामाजिक समरसता का आयोजन किया जाता है। समाजिक एकता समरस्ता से समाज के लोगों में एकजुटता आती है। समाज मे रहने वाले लोगों के मध्य सेवा सम्पर्ण का भाव जागृत होता है। समरसता से सामाजिक एकता की स्थापना होगी एवं समाज को प्रगति , विकास के पथ पर आगे लेकर जायेगी। इन्ही विचार एवं भावनाओ को लेकर यादव समाज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ समरसता यात्रा का आयोजन कर रही है। यात्रा के लिए विशेष रूप से सामाजिक बंधुओ को जिम्मेदारियां सौपी गयी है , रूट तैयार किया गया है। इस वर्ष समरस्ता यात्रा हेतु लगभग 183 लोगों ने पंजीयन करा लिया है । इसके बाद पंजीयन प्रक्रिया बंद कर दिया गया। इस यात्रा को लेकर समाज मे जिज्ञासा एवँ उत्साह का माहौल बना हुआ है।

सरगुजा यात्रा रायपुर राज मुख्यालय रायपुरा यादव भवन 16 दिसंबर सुबह 0 6:00 बजे यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। यात्रा रायपुर से खरोरा पहुची व बुड़ेना में यात्रा का स्वागत यादव समाज द्वारा किया जायेगा। स्वजातीय जनो के स्वागत पश्चात परिचय व सामाजिक चिंतन कर यात्रा सेमरिया पहुचेगी जहां रिवांराज द्वारा यात्रा का स्वागत होगा । कसडोल में लवन राज यादव समाज द्वारा यात्रा का स्वागत होगा दोपहर भोजन पश्चात शिवरीनारायण का दर्शन कराया जायेगा। पश्चात यात्रा शाम पांच बजे सारंगढ़ पहुचेगी। यात्रा का स्वागत यादव समाज द्वारा किया जायेगा। सामाजिक चर्चा परिचर्चा सामाजिक विकास शिक्षा व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा किया जायेगा।साथ ही लोक सभा 2024 चुनाव में यादव समाज की भूमिका क्या होगी । इस पर मंथन किया जायेगा। रात्रि 08 बजे यात्रा रायगढ़ पहुचेगी। यात्रा का स्वागत यादव समाज किया जायेगा। रात्रि भोजन पश्चात समस्त स्वजातीय जनो का परिचय उद्बबोधन व यादव समाज के कवियों द्वारा कविता पाठ किया जायेगा। रायगढ़ से यात्रा रात्रि 12 बजे मैनपाट के लिए रवाना होगी । यात्रा17 दिसम्बर को सुबह पांच बजे मैनपाट पहुचेगी। मेहता पांइट सूर्य उदय का नयनाभिराम किया जायेगा। यात्रा टाइगर पांइट में स्नान विश्राम पश्चात नास्ता व अन्य पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेगी । दोपहर 01 बजे से मैनपाट में सरगुजा संभाग के यादवीय शक्तियो का सम्मेलन होगा। स्वागत भाषण परिचय सम्मेलन व यादवों का संगठनात्मक मजबूती ,सार्वांगिण विकास, लोकसभा चुनाव में यादव समाज के प्रत्याशियों को मैदान उतारने पर चर्चा परिचर्चा करना। शाम 04 बजे यात्रा अंबिकापुर से कटघोरा पहुचेगी । यात्रा का स्वागत यादव समाज द्वारा व रात्रि कालीन यादवीय उद्बबोधन पश्चात रात्रि विश्राम। दिनांक 18 दिसम्बर को सुबह पांच बजे जागरण व स्नान, नास्ता पश्चात यात्रा पाली चैतुरगढ पहुचेगी ।दोपहर 05 बजे खुंटाघाट बांध में भोजन पश्चात रतनपुर में महामाया माता की दर्शन व यात्रा का स्वागत यादव समाज द्वारा सामाजिक समरसता यात्रा व सामाजिक विकास शिक्षा राजनीति व अन्य विषयों पर चर्चा परिचर्चा होगा। शाम चार बजे यात्रा का प्रस्थान कर शाम छ:बजे मल्हार पहुचेगी । यात्रा का स्वागत पश्चात डिंडेश्वरी मा का दर्शन कर यात्रा बरतोरी पहुचेगी । यात्रा का स्वागत यादव समाज द्वारा किया जायेगा। रात्रि भोजन पश्चात यात्रा के उद्देश्य , छत्तीसगढ़ में यादवीय एकता अखंडता गतिशीलता सक्रयीता भाई चारा , राजनीतिक भूमिका पर प्रकाश डाला जायेगा। यादव समाज के राजनीतिक नेतृत्वों का सम्मान किया जायेगा। सामाजिक समरसता सरगुजा यात्रा की अंतिम विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html