सिक्किम में अब तक 14 लोगों की मौत, लापता 80 लोगों की तलाश कर रही NDRF की टीम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सिक्किम में इस वक्त तबाही मची हुई है, मंगलवार देर रात यहां ल्होनक झील के ऊपर अचानक अचानक बादल फट गया था, जिसके कारण तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई. इस बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, 23 जवानों समेत 80 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, हालांकि, लापता 23 में एक जवान को बचा लिया गया है. वहीं, अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, एनडीआरएफ की टीम तैनात है. बाढ़ की वजह से नेशनल हाईवे 10 भी बह गया, तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट बढ़ गया है |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की, पीएम ने सीएम से हालात की जानकारी ली, उन्होंने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है, बता दें कि सिक्किम में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सिक्किम में अगले 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments