वेश बदलकर रहने वाला तथाकथित तांत्रिक गिरफ्तार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भेष बदलकर फरारी काट रहे तथाकथित तांत्रिक गुरमीत उर्फ सोनू को इन्दौर पुलिस ने देवास जिले के सतवास से गिरफ्तार किया है। उसने मानसिक रूप से परेशान युवती को ठीक करने के नाम पर उसके साथ गलत हरकत की थी। घटना में आरोपी की मां ने भी उसका साथ दिया था वहीं अभी भी फरार है। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा का था। बाणगंगा थाना प्रभारी नीरज बिरथरे के अनुसार आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
कल पुलिस को खबर मिली थी कि वो सतवास में फरारी काट रहा है । इस पर एक ठिकाने पर छापा मारकर पुलिस उसे वहां से गिरफ्तार कर ले आई। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस तथाकथित तांत्रिक ने अपना हुलिया बदलने के लिए अपने सिर के बाल कटवा लिए थे। घटना के पहले तक वह काले कपड़े का लबादा पहनता था लेकिन अब शर्ट-पेंट पहनने लगा।
इस तथाकथित तांत्रिक गुरमीत उर्फ सोनू और उसकी मां ने मिलकर क्षेत्र में रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती पर किए गए काले जादू को हटाने का झांसा देकर उसके साथ बंद कमरे में गलत हरकत की थी। इन्होंने तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसकी हथेली और जीभ पर जलता हुआ कपूर रख दिया था, जिससे युवती की हथेली और जीभ जल गई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तांत्रिक गुरमीत और उसकी मां के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
तभी से यह फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मां अभी भी फरार है। उसकी भी पुलिस को तलाश है। बताया जा रहा है कि घटना का षड्यंत्र उसने ही रचा था। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि पीड़िता के अलावा और कितने लोगों के साथ उसने इस तरह की हरकत की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments