google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, बैग में गांजा बरामद....

Jan 5, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

6 किलो ग्राम गांजा के साथ आरोपी संजय धीवर को गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत अशोक नगर रोड किनारे एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक प्रदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है l जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपीं को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।


जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजय धीवर उर्फ लंगडा निवासी गोगांव गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 किलो ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html