google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

31 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी.....

Oct 6, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गरियाबंद पुलिस को हीरे के तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक आज थाना मैनपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम झरियाबाहरा तिराहा NH 130 (C) के पास एक व्यक्ति खडा है और अपने पास अवैध रूप से कीमती हीरा खनीज पदार्थ को चोरी कर बेचने की फिराख में ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना तस्दीक हेतु मौका स्थान ग्राम झरियाबाहरा तिराहा के पास पहुंचा जहां पर मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति खडा था जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम छोटेलाल ठाकुर पिता सुरेन्द्र ठाकुर उम्र 43 साल साकिन आजाद नगर बिहाइड सेक्टर 05 बालको थाना बालको जिला कोरबा (छ.ग.) का रहने वाला बताया।


उक्त व्यक्ति का तलाशी लेने पर पेन्ट के दांहिने जेब में एक कागज की पुडिया में लिपटा हुआ कीमती हीरा जैसा खनीज पदार्थ कुल 31 नग कीमती करीबन 1,90,000रू. का होना पाया गया जिसे कब्जेदार आरोपी छोटेलाल ठाकुर से बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल व 31 नग हीरा खनीज पदार्थ को मौके पर शीलबंद कर जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 379 भादवि., 4(21) माइनिंग एक्ट का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी छोटेलाल ठाकुर के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि., 4(21) माईनिंग एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


इस कार्य में थाना प्रभारी मैनपुर शिव शंकर हुर्रा, सहायक उप निरीक्षक हुकुम लाल साहू हम0 स्टाप आरक्षक 214 जयकिशन यादव , आरक्षक 262 यादराम पटेल, गरियाबंद सायबर पुलिस टीम प्र0आर0 84 मनीष वर्मा, आरक्षक 168, 595, 154, 708 , सैनिक 238,256 की भूमिका सराहनी रहा।


आरोपी - छोटेलाल ठाकुर पिता सुरेन्द्र ठाकुर उम्र 43 साल साकिन आजाद नगर बिहाइड सेक्टर 05 बालको थाना बालको जिला कोरबा

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html