google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तस्कर हुआ गिरफ्तार, स्कूटी में बेचता था जगह-जगह अवैध शराब...

Sep 18, 2023
2 min read




























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं0 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) रायपुर उदयन बेहार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन पर अंकुश लगाने आबकारी एक्ट के तहत जप्ती कार्यवाही किया गया हैं। इस प्रकार है कि आज दिनांक 17/09/2023 को थाना तिल्दानेवरा पुलिस स्टाफ अभियान कार्यवाही पर रवाना हुआ जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी पर भारी मात्रा में शराब ले जा रहा है, सूचना तस्दीक पर ग्राम सिनोधा की ओर रवाना हुआ सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति स्कूटी क्रमांक CG04 KC1162 में कपड़ा के थैला में कुछ सामान रखा हुआ आते मिला जो पुलिस को देखकर घबराने लगा जिसे सुभाष चौक नेवरा के पास पकड़ा गया।


पकडे़ गये स्कूटी चालक का नाम प्रकाश सिरमौर(24) पिता चन्द्रभूषण सिरमौर सा0 वार्ड क्रमांक 03 तुलसी मानपुर थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर का रहने वाला बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया एवं स्कूटी में रखे थैला में 100 पौव्वा देशी मशाला शराब होना बताया जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। प्रकाश सिरमौर को अवैध रूप से शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जा०फौ0 का नोटिस दिया जो उक्त शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताते हुये लिखित में दिया। आरोपी प्रकाश सिरमौर से एक नीले रंग की कपडा का थैला जिसमें प्रिमियम राजश्री पान मसाला लिखा है ,के अंदर रखा हुआ 100 पौवा देशी मदिरा मसाला प्रत्येक पौव्वा में 180-180ML शराब भरी हुई कुल मात्रा 18.000 लिटर कीमती 11000/ रुपये एवं वाहन स्कूटी प्लेजर क्रमांक CG04 KC1162 पुरानी इस्तेमाली कीमती 10000/रू कुल जुमला कीमती 21000/रु को समक्ष गवाहन जप्त किया गया जप्त शराब में से 04 पौव्वा शराब को परीक्षण हेतु निकाल कर पृथक-पृथक शील बंद कर शीलबंद पंचनामा तैयार कर वजह सबूत में कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी प्रकाश सिरमौर के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html