google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

Oppo कंपनी की है स्मार्टफोन, 60 हजार की मोबाइल मिल रहे सिर्फ 9 हजार में...

Nov 5, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिवाली के मौके पर तगड़े फीचर वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की डील को आप मिस नहीं कर सकते। फ्लिपकार्ट की खास डील में ओप्पो का लेटेस्ट प्रीमियम फोन Oppo Reno 10 Pro+ 5G जबर्दस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 59,999 रुपये है। सेल में यह डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये में मिल रहा है। फोन पर कंपनी 46 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। पुराने फोन के बदले पूरा एक्सचेंज डिस्काउंट मिलने पर यह फोन 54,999 – 46,000 यानी 8,999 रुपये में आपका हो जाएगा।


एक्सचेंज में मिलने वाला अडिशल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड, एरिया पिनकोड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। एक्सचेंज में कुछ सेलेक्टेड मॉडल्स पर 4 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन खरीदने के लिए अगर आप SBI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 1 हजार रुपये की छूट मिलेगी।


रेनो 10 प्रो+ 5G में कंपनी 2772×1240 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.74 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। आउटडोर में इस फोन का पीक ब्राइटनेस लेवल 1100 निट्स तक का हो जाता है। फोन 12जीबी LPDDR5 रैम और 256जीबी के UFS3.1 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में अड्रीनो 730 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट ऑफर कर रही है।

फोन के रियर पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है।

इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 64 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा और एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में आपको 4700mAh की बैटरी देखने को मिलेगी, जो 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ColorOS 13.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप C हेडफोन जैक और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html