google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ब्लास्ट हुआ स्मार्टफोन, तीन लोग घायल, स्मर्त्फोने यूज करते वक्त न करे ये 5 बड़ी गलतियां...

Sep 28, 2023
2 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

स्मार्टफोन ब्लास्ट की घटनाएं अब आम होती जा रही है जिसके कारण कई लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है तो कुछ के घायल होने की भी खबर समय-समय पर सामने आई हैं। वहीं हालिया घटना नासिक के सिडको उत्तम नगर इलाके से सामने आई है। यहां चार्जिंग पर लगे फोन में ब्लास्ट होने से करीब तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।


कहा जा रहा है कि मोबाइल फोन को चार्ज करते समय उसके बगल में परफ्यूम की बोतल रखी हुई थी जिसके कारण ये हादसा हुआ होगा। धमाका इतना भीषण था कि न सिर्फ घर की खिड़कियां टूट गई, बल्कि सामने वाले घर और पार्किंग में खड़ी कारों की खिड़कियां भी टूट गईं। आज स्मार्टफोन भले ही कितने भी स्मार्ट क्यों न हों, बैटरी फटने का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि क्यों स्मार्टफोन ब्लास्ट हो जाते हैं।


  • मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट

मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने के कारण अक्सर फोन ब्लास्ट हो जाते हैं। हैंडसेट को पावर देने वाली लिथियम-आयन बैटरी को शिप करने से पहले यदि उसका ठीक से टेस्ट नहीं होता या किसी गलत तरह से असेंबली किया जाए तो उसमे खराबी के कारण बैटरी में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।

  • बैटरी पर फिजिकल डैमेज फोन फटने का दूसरा कारण बैटरी का फिजिकल डैमेज भी हो सकता है। कई बार जब फोन गिर जाता है तो इससे बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे शॉर्ट-सर्किट, ओवरहीटिंग और बहुत कुछ हो सकता है। एक बार बैटरी डैमेज हो जाने पर, यह अक्सर फूल जाती है। ऐसे में आपको कभी भी फोन को यूज नहीं करना चाहिए।

  • थर्ड पार्टी चार्जर का यूज करना यह एक सामान्य गलती है जो हममें से बहुत से लोग करते हैं। बॉक्स के साथ आने वाले चार्जर के अलावा किसी अन्य फोन के चार्जर का यूज करना। कंपनियों द्वारा भी समय समय पर कहा जाता है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। हालांकि बहुत से चार्जर एक जैसे दिख सकते हैं, लेकिन फोन के लिए ये काफी खतरनाक हैं।

  • रात भर चार्ज करना फोन फटने का एक ओर कारण बैटरी को ज्यादा चार्ज करना भी हो सकता है। बहुत से लोग आज भी फोन को रात भर चार्जिंग पर छोड़ देते हैं।इससे बैटरी पर बहुत बुरा असर पड़ता है क्योंकि इसे ज्यादा चार्ज करने से ओवरहीटिंग, ओवरचार्जिंग, शॉर्ट-सर्किट और कभी-कभी ब्लास्ट हो सकता है। हालांकि अब कई स्मार्टफोन एक चिप के साथ आते हैं जो बैटरी लेवल 100 प्रतिशत होने पर करंट को रोक देता है।

  • जल्द आग पकड़ने वाले सामान को रखें दूर जब भी आप अपने फोन को चार्ज करें तो उसके पास ऐसी कोई चीज न रखें जो जल्दी से आग को पकड़ ले। चार्जिंग के दौरान अक्सर फोन हीट हो जाता है जिसके कारण भी फोन ब्लास्ट होने का खतरा बना रहता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html