गैस सिलेंडर फटने से झुग्गियां बनी राख....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भीषण आग का तांडव देखने को मिला. दरअसल, सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर गांव के खेतों के बनी एक झुग्गी में अचानक से गैस सिलेंडर फट गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया | आग इतनी फैली कि अन्य झुग्गियां भी उसकी चपेट में आ गईं. आग को देखते ही वहां चीख पुकार मच गई |
लोग यहां-वहां भागने लगे. जिससे वहां भगदड़ मच गई. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को तुरंत इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया. गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है |
जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के खेतों में कुछ झुग्गियां बनी हुई हैं जिसमें मजदूर रहते हैं. आज यानि रविवार की सुबह 9 बजे मजदूर एक झुग्गी के अंदर छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे. इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई. धीरे धीरे आग ने विकराल रूप लेते हुए अन्य झुग्गियों को भी अपने चपेट में ले लिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments