google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जंगल में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी......

Aug 17, 2023
2 min read


































































कोरबा जिले के ग्राम रंगोले के जंगल में गुरुवार को नर कंकाल मिला है। इसकी पहचान के लिए इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रंगोले के जंगल में सुबह कुछ ग्रामीणों ने कंकाल और वहां पड़े हुए कपड़े देखे। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पाली थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके से कपड़े और चप्पल भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये नर कंकाल क्षेत्र के ही 15 दिनों से लापता प्रकाश सिंह कंवर का हो सकता है। उसके परिजनों को भी बुलाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने बताया कि नर कंकाल किसका है, यह तो जांच के बाद ही साफ होगा।


मौके से मिले कपड़े के आधार पर रंगोले निवासी प्रकाश सिंह कंवर (26 वर्ष) के रूप में कंकाल की पहचान हुई है। हालांकि अभी इसे पुष्ट नहीं माना जा रहा है, क्योंकि 26 जुलाई से लापता प्रकाश के परिजनों ने गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई है। परिजनों के मुताबिक प्रकाश 10-15 दिनों के लिए बीच-बीच में कहीं चला जाता था और फिर खुद ही वापस आ जाता था। उन्होंने कहा कि पहले तो ये नर कंकाल किसका है, फिर ये हत्या है या आत्महत्या, ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि नर कंकाल की शिनाख्त के लिए उसका डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। ASI डीआर ठाकुर ने बताया कि जिस जगह पर कंकाल मिला है, वो जंगल के भीतर का पगडंडी मार्ग है, जहां से दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती रहती है। पाली की शराब भट्ठी से लगा हुआ यह इलाका है। भट्ठी के बाद नेशनल हाईवे पार कर इस जंगल से लोग आना-जाना करते हैं। घटनास्थल के आसपास कई जगह पर डिस्पोजेबल ग्लास और शराब पीने के सबूत मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक भी शराब पीने के लिए यहां पहुंचा होगा और कोई घटना हुई होगी। परिजनों ने लापता प्रकाश के आदतन शराबी होने की जानकारी पुलिस को दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html