google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सब्जी खरीदने गई महिला का 6 लोगों ने किया अपहरण, किया गैंगरेप.....

Oct 9, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार की राजधानी के बाहरी इलाके के एक गांव में शनिवार देर रात सब्जी खरीदने गई एक महिला का छह लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। शाहपुर के एसडीपीओ अभिनव धीमान ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार रात 11 बजे पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की थी। पुलिस की एक टीम ने उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उन्‍होंने कहा, "हमने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार (376 डी), अपहरण, आपराधिक साजिश और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरोज कुमार, गोलू कुमार, सोनू कुमार और सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपी फरार हैं।"


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता कुछ सब्जियां खरीदने के लिए पास के बाजार में गई थी। उसे सरोज कुमार नाम के एक परिचित व्यक्ति ने बुलाया और एक पदार्थ (जैसे क्लोरोफॉर्म या ईथर) सुंघाकर बेहोश कर दिया। उन्‍होंने कहा, "इसके बाद आरोपी पीड़िता को चिंतावा नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके पांच साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और उसे घटनास्थल पर छोड़कर वहां से भाग गए। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस हेल्‍पलाइन नंबर पर मदद मांगी और घटना का खुलासा किया।“

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html