google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खुद को मुसलमान कहने वाले अहमदिया समुदाय के छह सदस्य गिरफ्तार.....

Aug 22, 2023
1 min read
































































पाकिस्तान में खुद को मुसलमान कहने वाले अहम‎दिया समुदाय के छह सदस्यों को ‎गिरफ्तार ‎किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पा‎किस्तान पुलिस ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के छह सदस्यों को कथित तौर पर खुद को मुसलमान बताने के आरोप में रविवार को पकड़ा है। गौरतलब है ‎कि पाकिस्तान में 1974 में हुए एक संविधान संशोधन के अनुसार, अहमदियों को गैर-मुस्लिम घोषित किया गया था। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की गिरफ्तारी का विरोध किया है।


जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान ने कहा कि कट्टरपंथी तहरीक लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों को निर्दोष अहमदियों के खिलाफ भड़काने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने में सबसे आगे थे। पुलिस अधिकारी अशफाक खान ने रविवार को बताया कि अहमदिया समुदाय के छह लोगों ‎जिनमें वजाहत अहमद कमर, शफीक आदिल, नासिर अहमद, मुदस्सिर अहमद, शिराज अहमद और उमर अहमद बाजवा को ‘खुद को मुस्लिम बताने’ पर गिरफ्तार किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html