google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्टील-स्ट्रक्चर वर्कशॉप ढहने से छह लोगों की हुई मौत...

Dec 10, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चीन- चीन के गुइझोऊ प्रांत में एक स्टील-स्ट्रक्चर वर्कशॉप ढहने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।


ब्रिटेन का प्रतिस्पर्धा नियामक हाल के घटनाक्रमों सहित चैटजीपीटी के डेवलपर माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के बीच साझेदारी पर गौर करेगा, ताकि यह समझा जा सके कि विलय का यूके में प्रतिस्पर्धा पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।


प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (सीएमए) इस बात की जांच कर रहा है कि क्या ओपनएआई के साथ माइक्रोसॉफ्ट का जुड़ाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मार्केट को प्रभावित कर सकता है। मार्केट वॉचडॉग ने एक बयान में कहा, “इनविटेशन टू कमेंट (आईटीसी) सीएमए की सूचना एकत्र करने की प्रक्रिया का पहला पार्ट है और फॉर्मल फ्रेज 1 इन्वेस्टिगेशन के किसी भी लॉन्च से पहले आता है।” हाल ही में ओपनएआई के प्रशासन में कई डेवलपमेंट्स हुए हैं, जिनमें से कुछ में माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल है। सीएमए अब यह निर्धारित करने के लिए आईटीसी जारी कर रहा है कि क्या हाल के डेवलपमेंट्स सहित माइक्रोसॉफ्ट/ओपनएआई पार्टनरशिप के चलते प्रासंगिक विलय की स्थिति पैदा हुई है, यदि हां, तो प्रतिस्पर्धा पर संभावित प्रभाव पड़ेगा।


पिछले महीने, ओपनएआई बोर्ड ने एक नाटकीय कदम में सीईओ सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त कर दिया था, बाद में, माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ सत्या नडेला ने उन्हें एडवांस एआई रिसर्च का नेतृत्व करने के लिए नौकरी की पेशकश की। अंत में, ओपनएआई ने पूरी तरह से नए बोर्ड के साथ ऑल्टमैन को शीर्ष पर बहाल कर दिया, इस तरह यह इंटेंस ड्रामा समाप्त हो गया।


इस बात पर अटकलें हैं कि ऑल्टमैन को क्यों हटाया गया, लेकिन कुछ भी ठोस सामने नहीं आया है। नया बोर्ड इसकी समीक्षा कर रहा है। सीएमए के अनुसार, जिस स्पीड से एआई उपयोग बढ़ रहा है वह आर्थिक इतिहास में बेजोड़ है, जबकि पावरफुल फाउंडेशन मॉडल (एफएम) में प्रगति का मतलब है कि यह इस ट्रांसफॉर्मेटिव टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट में एक महत्वपूर्ण क्षण है।


सीएमए ने कहा, ”इनमें से महत्वपूर्ण है एआई डेवलपर्स के बीच निरंतर प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता जो पूरे क्षेत्र में इनोवेशन, ग्रोथ और रिस्पॉन्सिबल प्रैक्टिस को वितरित करने में मदद करेगा, साथ ही साथ डाउनस्ट्रीम एक्टिविटीज की रेंज में एफएम की तैनाती में खुली और प्रभावी प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता है।”


सीएमए इस बात की समीक्षा करेगा कि क्या माइक्रोसॉफ्ट-ओपनएआई साझेदारी के चलते नियंत्रण का अधिग्रहण हुआ है, जहां इसके कारण एक पक्ष के पास किसी अन्य इकाई पर भौतिक प्रभाव, वास्तविक नियंत्रण या 50 प्रतिशत से अधिक मतदान अधिकार होते हैं या एक इकाई द्वारा दूसरे पर नियंत्रण की प्रकृति में परिवर्तन होता है।


सीएमए में विलय के वरिष्ठ निदेशक सोर्चा ओ’ कैरोल ने कहा, ”इनविटेशन टू कमेंट सीएमए की सूचना एकत्र करने की प्रक्रिया का पहला पार्ट है और किसी भी फ्रेज 1 की जांच शुरू करने से पहले आता है, जो केवल तभी होगा जब सीएमए को साझेदारी पार्टियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त हो जाएगी।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html