मामूली विवाद पर मारपीट करने वाले छह गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पारिवारिक विवाद हो गया। इस दौरान देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
शनिवार की सुबह कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम धूरिया हरसान में भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा है तथा दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस पर बरहैनी चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बीच-बचाव करवाया।
बार-बार समझाने के बावजूद भी उत्तेजित हो रहे एक पक्ष के फूल सिंह उर्फ फूला, बिंदु व पप्पू सिंह पुत्रगण सुदामा तथा दूसरे पक्ष के चरन सिंह, कृष्ण सिंह पुत्रगण सुदामा एवं टिंकू सिंह पुत्र चरन सिंह आदि पकड़ लिया और शांति भंग करने के चलते धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments