google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सिद्धारमैया ने कहा, गलतफहमी ना पाले मैं ही पांच साल सीएम रहूंगा...

Nov 4, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनते ही लगातार खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं। सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सब ठीक न होने की चर्चा जोरों पर है। इस चर्चा को और बल तब मिला है। तब किसी और मंत्री या नेता के बयान से नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान ने खलबली मचा दी है। सिद्धारमैया ने कहा है कि वह ही पूरे पांच साल तक कर्नाटक के सीएम पद पर रहूंगा। उन्होंने यह बात सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक वर्ग के भीतर सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के बाद नेतृत्व परिवर्तन की बात कहे जाने पर कही है।

जब सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री परिवर्तन के बारे में पार्टी के भीतर से बार-बार भ्रमित करने वाले बयानों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, भ्रमित करने वाला बयान किसने दिया है? अगर कोई बेकार बोलता है, तब आप उस बात को महत्व क्यों देते हो। सिद्धारमैया से जब पूछा गया कि क्या वह पूरे पांच साल तक सरकार का नेतृत्व करेंगे ? उन्होंने कहा, पांच साल तक हमारी सरकार रहेगी...मैं मुख्यमंत्री हूं, मैं बना रहूंगा। तीन और उपमुख्यमंत्री बनाने की अटकलों पर उन्होंने कहा, किसने कहा?


बता दें कि डीके के अलावा दो और मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी चल रही हैं। इस पर सिद्धारमैया ने कहा, यह सब आलाकमान तय करता है। कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी नहीं, राष्ट्रीय पार्टी है। बिना आलाकमान से चर्चा के कुछ भी तय नहीं होता। मुख्यमंत्री के रूप में मैं या विधायक सरकार नहीं बदल सकते। हमारे पास आलाकमान है, वहां निर्णय लेगा।जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तब से मुख्यमंत्री को बदले जाने को लेकर पार्टी के भीतर दावे और प्रतिदावे होते रहे हैं, जिनमें कहा गया कि सिद्धरमैया को ढाई साल बाद उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को जगह देनी पड़ सकती है। वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सीएम के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके के बीच अंदरूनी कलह बदतर होती जा रही है। बेंगलुरु में बीजेपी मुख्यालय में येदियुरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की बुलाई गई डिनर मीटिंग डीके को शामिल करने और राज्य सरकार में उनके कारण होने वाली परेशानियों को खत्म करने के लिए है। येदियुरप्पा ने कहा, इस सरकार में ट्रांसफर लॉबी जारी है। जबकि, आईटी छापों से यह साबित हो गया है कि इस कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html