रायगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 जनवरी से....
- ANIS LALA DANI
- Jan 7, 2024
- 1 min read
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़ - श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक सिर्री में आयोजित होगा। कथा सिर्री के रामेश्वर प्रसाद सिन्हा व द्वारिका प्रसाद सिन्हा परिवार द्वारा कराया जा रहा है। सिन्हा परिवार गांव में लगातार 12 वर्षों से भागवत कथा करा रहे है। इस साल कथा का 13वां साल है। बाजार चौक में आयोजित होने वाले भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी। कथा के व्यास पीठाधीश पं. झम्मन प्रसाद शास्त्री होंगे। कथा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह में गौकर्ण कथा, परीक्षित जन्म, वराह अवतार, ध्रुव चरित्र, नरसिंह अवतार, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष आदि की कथा श्रवण का शुभ अवसर प्राप्त करेंगे। साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन गीतासार श्रवण, हवन पूजन के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।