google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्रद्धा कपूर से पूछताछ आज होगी, ED ने रायपुर दफ्तर बुलाया.....

Oct 6, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महादेव बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को समन भेजा है. ईडी ने आज यानि शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर के बाद प्रवर्तन निदेशालय कॉमेडियन कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी तक भी पहुंच चुकी है. ईडी ने पहले बुधवार को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा था. जिस पर रणबीर ने ED से 2 हफ्ते का समय मांगा है. इसके बाद हुमा कुरैशी और कपिल शर्मा के साथ-साथ हिना खान से भी ईडी ने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है. ईडी ने तीनों को समन भेजा है |


तीनों कलाकारों को अलग-अलग तारीख पर ED ने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. महादेव बेटिंग ऐप मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी समन भेजकर 6 अक्टूबर को रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दे चुकी है. जिसके बाद रणबीर ने दो सप्ताह का समय मांगा है. अधिकारियों ने बताया कि हाल में तीनों कलाकारों को समन भेजकर एजेंसी के रायपुर कार्यालय में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html