बीच सड़क गोलियों से भूना, महिला समेत 5 गिरफ्तार, सुपारी किसने दी जानें...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पटना के चर्चित बिल्डर आलोक शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर लेने का बिहार पुलिस ने दावा किया है। धनतेरस के दिन पेशेवर अपराधियों ने आलोक शर्मा को गोलियों से भून दिया था। कहा गया है कि आलोक शर्मा की हत्या उसके मृत दोस्त मंटू शर्मा के भाई ने करवाई है ।
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृत मंटू शर्मा के भाई संजीव शर्मा को इस बात की आशंका थी कि आलोक शर्मा ने ही मंटू की हत्या करवा दी। उसे शक था कि कारोबार में पैसे के बंटवारे के विवाद में आलोक ने मंटू को रास्ते से हटा दिया और करोड़ों रुपए पचा लिए। इसलिए संजीव ने आलोक शर्मा को निशाने पर ले लिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव शर्मा ने इसके लिए शार्प शूटर को 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी। बाइक सावर अपराधियों ने बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े फुलवारी शरीफ थाना के मौर्य विहार निवासी आलोक शर्मा को गोलियों से भून दिया। दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में चुल्हाईचक के पास बिल्डर आलोक शर्मा को गोली मारी गई थी। राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments