google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुंबई में छोटा राजन गैंग का शूटर गिरफ्तार, 29 साल पहले डकैती में था शामिल.....

Oct 8, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आरोपी के खिलाफ मुंबई और गुजरात में 10 मामले हैं दर्ज

मुंबई, कहावत है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और इस कहावत को चरितार्थ किया है मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने. दरअसल 29 साल पहले सशस्त्र डकैती की घटना में शामिल अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन गिरोह के एक गुंडे को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मुंबई और गुजरात में 10 मामले दर्ज हैं |


1994 में, आरोपी साकिर बरकत अली लखानी (59) और उसके छोटा राजन गिरोह के चार साथियों ने घातक हथियारों के साथ चेंबूर, सिंधी कैंप में एक एस्टेट एजेंट की दुकान को लूट लिया था। उन्हें रोकने पहुंची पुलिस टीम पर भी उन्होंने हमला कर दिया, इस मामले में क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की धारा 399, 307, 353, 402 और भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया था. उस मामले में लखानी को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी उस वक्त मुंबई के अ‍ॅन्टॉपहिल इलाके में रह रहा था. उधर सेशन कोर्ट ने आरोपी को पांच साल कैद की सजा सुनाई |


लेकिन गिरफ्तार आरोपियों के 3 अन्य साथियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद लखानी फरार हो गया. इसलिए सेशन कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया, पुलिस ने टेक्नोलॉजी की मदद से मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी गुजरात के सूरत में छिपा हुआ है. अपराध शाखा यूनिट 5 के पुलिस अधिकारियों ने जब गुजरात जाकर निरीक्षण किया तो पता चला कि आरोपी अपनी पहचान छिपा कर रह रहा है. इस मामले में उसे हिरासत में लिया गया. लखानी के खिलाफ मुंबई और गुजरात में डकैती, जबरन चोरी, मोटर वाहन चोरी और धोखाधड़ी के कुल 10 मामले दर्ज हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ गुजरात के ओधव थाने में भी मामला दर्ज है और वह फरार आरोपी के तौर पर दर्ज है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html