google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टीवी इंडस्ट्री को झटका, शो ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस नहीं रहीं...

Nov 5, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर सामने आई है | फैंस के फेवरेट शो ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है | एक्ट्रेस की मौत से ‘साथ निभाना साथिया’ शो की पूरी कास्ट को गहरा सदमा लगा है | फैंस भी नम आंखों से अपर्णा काणेकर को याद कर रहे हैं |


अपर्णा काणेकर ने टीवी के पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में जानकी बा मोदी की भूमिका निभाई थी | उन्हें इस शो से घर-घर में पहचान मिली थी | वो पूरी कास्ट के काफी करीब थीं | शो की एक्ट्रेस लवली ससान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपर्णा काणेकर के निधन की जानकारी दी है | लवली ससान ने अपर्णा काणेकर संग एक स्वीट फोटो शेयर की | फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरा दिल आज बहुत भारी है, क्योंकि मुझे पता चला है कि मेरी बहुत खास इंसान और एक सच्ची योद्धा का निधन हो गया है | बा आप सबसे खूबसूरत और मजबूत शख्यित में से एक थीं, जिन्हें मैं जानती थी | मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि हमें सेट पर साथ में वक्त गुजारने और कनेक्शन बनाने का मौका मिला | मेरी प्यारी बा को शांति मिले | आप हमेशा याद आएंगी | आपकी लीगेसी हमेशा जिंदा रहेगी |


कई दूसरे सेलेब्स और फैंस लवली ससान की पोस्ट पर कमेंट करके एक्ट्रेस के निधन पर अपना दुख जता रहे हैं और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं |


अपर्णा ने साल 2011 में जानकी बा मोदी के रूप में ज्योत्सना कार्येकर की जगह ली थी | उन्होंने 5 साल तक इस रोल को प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिला था | एक्ट्रेस के निधन का कारण क्या है | इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है | लेकिन हर कोई अपर्णा काणेकर की मौत से बेहद दुखी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html