google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राशन कार्ड धारकों को झटका, 30 स‍ितंबर तक करा लें ये काम, वरना नहीं म‍िलेगा मुफ्त अनाज....

Aug 22, 2023
2 min read





























































अगर आप राशन कार्ड पर सरकार की तरफ से म‍िलने वाले मुफ्त या सब्‍स‍िडाइज राशन योजना के ह‍िस्‍सा हैं तो यह खबर आपके काम की है, सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देश के सभी राज्‍यों में गरीबों को मुफ्त राशन द‍िया जा रहा है, इसके मद्देनजर सरकार की तरफ से राशन कार्ड का वेर‍िफ‍िकेशन प‍िछले काफी समय से क‍िया जा रहा है, अब ब‍िहार में सरकार की मुफ्त राशन योजना का फायदा लेने वालों को राशन कार्ड बचाने का एक और मौका दिया गया है |

30 सितंबर तक ल‍िंक कराना जरूरी

इसके तहत राशन कार्ड धारकों को 30 सितंबर तक राशन कार्ड और आधार को ल‍िंक कराने के ल‍िए कहा गया है. 30 स‍ितंबर तक आधार की सीडिंग नहीं होने पर राशन कार्ड को बंद कर दिया जायेगा. ब‍िहार में करीब 1.7 करोड़ राशन कार्ड धारक हैं, नालंदा ज‍िले में ही 25 लाख 18 हजार 770 उपभोक्ताओं में से 20 लाख 97 हजार 825 उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड को आधार से ल‍िंक कराया है | इसी तरह पूरे राज्‍य में करीब 80 प्रत‍िशत कार्ड धारकों ने इसे आधार से ल‍िंक करा ल‍िया है |

वरना ड‍िलीट हो जाएगा राशन कार्ड अब ऐसे में 30 सितंबर तक आधार कार्ड से राशन कार्ड की सीडिंग नहीं कराने वाले ग्राहकों को फर्जी मानकर उनका राशन कार्ड डिलीट कर दिया जायेगा. इसके बाद संबंध‍ित राशन कार्ड का डाटा नहीं होने पर सरकारी अनाज मिलना बंद हो जाएगा. राज्‍य के सभी जिला आपूर्ति कार्यालयों को इस संबंध में आदेश जारी कर द‍िया गया है. इसके बाद राज्‍य में अभ‍ियान चलाकर राशन कार्डधारकों का आधार सीडिंग कराने के ल‍िए कहा गया है |

आधार से राशन कार्ड को ल‍िंक कराने के ल‍िए आपको राशन कार्ड में ल‍िखे सभी सदस्‍यों का आधार नंबर देना होगा | छोटे बच्‍चे और बड़े सदस्‍य, सभी का आधार नंबर देना जरूरी है, राशन कार्ड को ड‍िलीट होने से बचाने के संबंधित डीलर या प्रखंड आपूर्ति शाखा में आवेदन के साथ आधार नंबर दे सकते हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html