google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिवराज सरकार को घेरने में उलझीं शोभा ओझा.......जानें पूरा मामला

Aug 2, 2023
2 min read



























भाजपा बोली- धन्यवाद, आपने कमलनाथ का कुशासन गिना दिया भोपाल । कांग्रेस के 4 मोर्चों की प्रभारी शोभा ओझा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को घेरने में खुद ही उलझ गईं। ओझा ने मंगलवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े रखे। वे बोलीं, बीते 3 साल में 2 लाख महिलाएं मध्यप्रदेश से गायब हुई हैं। यह बेहद चिंताजनक है। एनसीआरबी ने जो आंकड़े संसद में पेश किए, उनके मुताबिक इन तीन साल में महिलाओं की गुमशुदगी के मामले में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है। इन तीन साल (2019 से 2021) में 15 महीने (2018 से मार्च 2020) प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार का कार्यकाल भी शामिल है। इसी बात को लेकर भाजपा ने उन्हें घेर लिया है।


भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि धन्यवाद शोभा ओझा जी, आपने यह बताकर अपनी ही पार्टी कांग्रेस की सरकार और कमलनाथ के कुशासन को जनता के सामने रखने का काम किया।

इससे पहले शोभा ओझा ने कहा, कि पिछले हफ्ते संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में 13 लाख 13 हजार महिलाएं 3 साल में गायब हुई हैं। इससे भी ज्यादा शर्मनाक यह है कि सबसे ज्यादा 2 लाख महिलाएं अकेले हमारे मध्यप्रदेश की ही हैं। एनसीआरबी के आंकड़े जब संसद में पेश हुए तो शिवराज सरकार के उछाले गए लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी के खोखले नारों की असली पोल खुलकर सामने आ गई।


ओझा ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 और 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां मध्यप्रदेश से लापता हुई हैं। हमारे यहां बेटियां और महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। रोज यहां बेटियां गायब होती हैं। रेप और गैंगरेप के मामले में भी हम नंबर एक पर हैं। यह दिखाता है कि शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के प्रति कितने असंवेदनशील हैं।

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, कि शोभा ओझा ने कमलनाथ सरकार के आंकड़े भी जारी कर दिए। मध्यप्रदेश में 17 दिसंबर 2018 से 20 मार्च 2020 तक कमलनाथ की सरकार रही थी। उनकी सरकार में एक भी गुमशुदा बच्ची को खोजने का प्रयास किया गया हो तो शोभा ओझा बताएं। यदि दुष्कर्मियों को फांसी देने का काम किया तो शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किया। शिवराज सरकार के कार्यकाल में ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत 9,329 बच्चियों को दो साल के अंदर खोजकर वापस लाया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html