शिवराज ने महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजधानीभोपाल के जंबूरी मैदान में बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन 25 सितंबर को आयोजित किया जायेगा। लेकिन उससे पहले सीएम शिवराज शुक्रवार को यहां पहुंचकर महाकुंभ की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम शिवराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की इस बार अप्रत्याशित जीत होगी। विरोधी सोच नहीं पाएंगे ऐसी जीत होगी। सीएम शिवराज ने दावा किया है कि प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा जनादेश भाजपा को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा मैं दिन भर जनता के बीच रहता हूं, उन्हीं के बीच खाता हूं, घूमता हूं। मैं बता सकता हूं इस बार की जीत कितनी अप्रत्याशित होने वाली है। लोगों के चेहरे के भाव देख कर मैं यह बता सकता हूं। सीएम शिवराज ने शुक्रवार को यह बात भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा के महाकुंभ की तैयारियों से संबंधित बैठक में कही।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर भी हमला बोला है। पांढुर्ना में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा अनावरण मामले में सीएम ने कहा कि ये वो कमलनाथ हैं जिन्होंने सौसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा नहीं लगने दी। छत्रपति शिवाजी का अपमान करने का काम कमलनाथ ने किया था। सीएम ने कहा उस समय हमारी सरकार नहीं थी लेकिन मैं खुद गया था, सौसर में मैंने आंदोलन किया था। अब छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि नकली चेहरा सामने आए और असली सूरत छुपी रहे इसका उदाहरण कमलनाथ है।
वहीं कांग्रेस के गंगा जल बांटने पर भी सीएम शिवराज ने चुटकी ली है। सीएम ने कहा जनता हम पर विश्वास करती है, इसलिए हमे कसम खाने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा जो झूठे है, उनको झूठी कसमें खानी पड़ती है। इसलिए गंगा जल लेकर जाए या नर्मदा जल, क्या फर्क पड़ता है। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर गंगा जल ले जाकर 11 वचन पूरी करने की कसमे खायेंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, संगठन मंत्री हितानांद शर्मा व अन्य नेता भी मौजूद थे। आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments