google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जनता का मन जीतने कभी मामा, तो कभी भैया बने शिवराज.....

Oct 2, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा-कांगे्रस दोनों ने पूरी शक्ति झोंक दी है। दोनों दल जनता को रिझाने के लिए लुभावनी घोषणाओं पर घोषणाएं और वादों पर वादे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो पिछले साढ़े तीन साल के अपने कार्यकाल में जनता का मन जीतने के लिए लाड़लियों का मामा, बहनों का भैया, तो बुजुर्गों का बेटा बनकर लगभग ढाई हजार से ज्यादा घोषणाएं की हैं। उन्होंने औसतन हर दिन दो घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को रिझाने की कोशिश की है।

पिछले साढ़े तीन सालों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं पर नजर डालें तो उन्होंने लगभग 2715 घोषणाएं की हैं। सीएम शिवराज ने ये घोषणाएं जून 2020 से जून 2023 के बीच तमाम सभाओं और कार्यक्रमों में की। सरकार का दावा है कि इनमें से 1900 से ज्यादातर घोषणाओं पर अमल शुरू हो चुका है। हालांकि पूर्व सीएम कमलनाथ कहते हैं शिवराज घोषणावीर हैं। वे अपनी जेब में नारियल लेकर चलते हैं, जहां भी जाते हैं नारियल फोड़ देते हैं।


शिवराज की किस साल, कितनी घोषणाएं

साल कितनी घोषणाएं

2020 489 घोषणाएं

2021 880 घोषणाएं

2022 753 घोषणाएं

2023 592 घोषणाएं


-65 लाख ग्रामीण परिवारों के घरों तक नल से जल पहुंचाया।

- 80 किसानों को किसान सम्मान निधि।

- 5 करोड़़ गरीबों को मुफ्त राशन।

- 8 लाख अधिक बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन यात्रा।

-आयुष्मान कार्ड से तीन करोड़ लोगों का मुफ्त इलाज।

-मप्र के 7.5 लाख कर्मचारियों केंद्र के समान महंगाई भत्ता।

-सीएम सीखो कमाओ योजना में दो लाख बेरोजगार नौजवानों का पंजीयन।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html