google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिवराज सिंह चौहान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पद जाने के बाद कह दी बड़ी बात...

Dec 12, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भोपाल - मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. पत्रकारों ने पूछा कि चुनाव जीतने के बाद आपने दिल्ली नहीं जाने की बात क्यों कही थी? जवाब में शिवराज ने कहा कि अपने लिए कुछ मांगने से पहले मरना बेहतर है | दरअसल, 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणामों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने पर प्रदेश के दिग्गजों ने मुख्यमंत्री पद की हसरत को लेकर दिल्ली में डेरा डाल लिया था. जब इसी संदर्भ में सवाल पूछे जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली न जाने की बात कही थी |


इसी को लेकर पूछे गए सवाल पर आज फिर शिवराज बोले, ”एक बात मैं विनम्रता के साथ कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा, इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा |” प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में बीजेपी सरकार अधूरे कामों को पूरा करेगी और प्रगति के मामले में मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयां छुएगा | मैं सदैव मोहन यादव को सहयोग करता रहूंगा, आज मेरे मन में संतोष का भाव है | 2003 में उमा जी के नेतृत्व में भारी बहुमत से बीजेपी सरकार बनी थी, उसी सरकार का नेतृत्व बाद में मैंने किया था | 2008 में हम फिर सरकार वापस लेकर आए, 2013 में फिर बीजेपी सरकार भारी बहुमत से बनी | 2018 में भी वोट बीजेपी को ज्यादा मिले, लेकिन सीटों के गणित में हम पिछड़ गए थे, लेकिन बाद में फिर हमने सरकार बनाई | आज जब मैं यहां से विदाई ले रहा हूं तो मुझे इस बात संतोष है कि 2023 में फिर भारी बहुमत से बीजेपी सरकार बनी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html