google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्टार्टअप के लिए आसानी से लोन देगी शिवराज सरकार......पढ़ें पूरी खबर

Aug 2, 2023
1 min read



























युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे सरकार ने शुरू की है उद्यम क्रांति योजना

विभिन्न राज्यों की सरकारें युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए अलग-अलग योजनाओं का क्रियान्वयन करती है। राज्य सरकारों के लिए सरकारी नौकरी के जरिए युवाओं को 100 फीसदी नौकरी देना संभव नहीं है, लिहाजा अब सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए प्रेरित कर रही है। ताकि वे न सिर्फ खुद स्वालंबी बने बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे सके। सरकार इसके लिए बाकायदा अलग-अलग योजनाएं भी संचालित करती है।


युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक ऐसी ही योजना मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार भी चला रही है। जिसके जरिए युवाओं को खुद का उद्योग स्थापित करने लिए लोन उपलब्ध करवाया जाता है, खास बात यह है कि इसकी गारंटी भी सरकार ही लेती है।

क्या है योजना?

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम उद्यम क्रांति योजना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत की थी। यह योजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत आती है। उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को सरकार की गारंटी पर बैंक लोन उपलब्ध करवाया जाता है।


योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार शिक्षित युवाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उद्यम क्रांति योजना चला रहीं है। ताकि युवाओं की बेरोजगारी दूर हो सके और वे नौकरी के बजाए स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। इस योजना के तहत सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से कोलेटरल फ्री ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही ब्या?ज अनुदान के जरिए ऋण लागत कम कर परियोजना की व्यवहार्यता को बढ़ाया जाता है ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक छोटे उद्योग स्थापित हो सके।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html