इंडिया एलायंस में शामिल शिवसेना ने छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ने के लिए जारी की घोषणा पत्र....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
लोकेशन रायपुर फार्मेट AVB मनोज सिंह एंकर....इंडिया एलायंस में शामिल शिवसेना ने छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ने के लिए अपने घोषणा पत्र और 18 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है... प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार के घोषणा पत्र के मुताबिक प्रदेश के बेरोजगारों को स्थानीय प्रत्येक औद्योगिक इकाईयों में 70 प्रतिशत तक का रोजगार दिलायेंगे...
हमर कन्या योजना लागू करेंगे जिसमें बेटी पैदा होने से लेकर पढ़ाई, लिखाई, शादी तक की संपूर्ण खर्चे की जिम्मेदारी हमारी रहेगी... छत्तीसगढ़ी बच्चों के विकास के लिए कक्षा पहली से अंग्रेजी शिक्षा अनिवार्य करेगी स्थानीय निकाय के द्वारा समय-समय पर बढाये जाने वाले टैक्स को कम करेगी...
वन विकास करके प्रदेश में वन का प्रतिशत 50% से ऊपर करना... बेरोजगारों को 5000 रू. मानदेय राशि दी जायेगी.... बुढ़ादेव मंदिरों का पुर्नरुद्धार व समस्त सनातनी मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के लिए वचनबद्ध है... किसानों को फसल का मूल्य 3500 रू. प्रति क्विंटल दी जायेगी.... बुजुर्ग, विधवा, पेंशन प्रतिमाह 5000 रू. देगी. 10. हर विधानसभा में आई.टी.आई. सेंटर खोला जायेगा... महिलाओं को घर बैठे हुए काम दिलाकर प्रतिमाह 5000 रूपये तक की आमदनी करायेगी...
छत्तीसगढ़ शिव-सेना इन सभी जनकल्याणकारी व विकास कार्य, छत्तीसगढ़ के जनता की सेवा करने के लिए इन सभी योजनाओं को लागू करने के लिए वचनबद्ध है....इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पांडेय, प्रदेश महासचिव रेशमलाल जांगड़े और प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला मौजूद रहे....






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments