google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हमास के हमले को आतंकी हमला कहकर फंस गए श‎‎शि थरुर...

Oct 29, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांग्रेस सांसद श‎‎शि थरुर ने एक मु‎स्लिम संस्था से बैठे ‎बिठाए पंगा ले ‎लिया। थरुर का दोष ‎सिर्फ इतना था ‎कि उन्होंने सात अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले को आतंकी हमला कह ‎दिया था। इस पर थरुर को न केवल आलोचनाओं का ‎शिकार होना पड़ा, ब‎ल्कि केरल में मुस्लिम संस्था ने फिलिस्तीन एकजुटता कार्यक्रम से उन्हे बाहर का रास्ता ‎‎दिखा ‎दिया है।केरल में मुस्लिम जमातों के लिए काम करने वाले संगठन महल एम्पावरमेंट मिशन (एमईएम) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को 30 अक्टूबर को यहां होने वाले अपने फिलिस्तीन एकजुटता कार्यक्रम से हटाने का फैसला किया है।

दरअसल केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के प्रमुख घटक दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा आयोजित फलस्तीन एकजुटता रैली में कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य शशि थरूर के भाषण को लेकर विवाद पैदा हो गया है।नगर निगम के 100 वार्डों से जमात के एमईएम ने एक दिन पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा आयोजित फिलिस्तीन एकजुटता रैली में थरूर के हालिया बयान से उपजे विवाद के बाद यह फैसला लिया। थरूर ने 7 अक्टूबर की रैली में इजरायल पर सात अक्टूबर को हुए हमले को आतंकवादी कृत्य बताया था। एमईएम अध्यक्ष शाहजहां श्रीकार्यम ने पीटीआई को बताया, हमने थरूर को सूचित कर दिया है कि हमने उन्हें कार्यक्रम से हटाने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर तीखे हमले का सामना कर रहे थरूर ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि वह हमेशा फिलिस्तीन के लोगों के साथ रहे हैं और वह आईयूएमएल रैली में अपने भाषण के सिर्फ एक वाक्य के प्रचार-प्रसार से सहमत नहीं हैं।


केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के प्रमुख सहयोगी आईयूएमएल ने गाजा में महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की कथित हत्याओं की निंदा करते हुए उत्तरी कोझिकोड में एक विशाल रैली का आयोजन किया। हजारों आईयूएमएल समर्थकों ने फिलिस्तीन एकजुटता मानवाधिकार रैली में भाग लिया, जिसका उद्घाटन आईयूएमएल नेता पनाक्कड़ सैयद सादिक अली शिहाब थंगल ने किया।थरूर, यहां मुख्य अतिथि थे, ने कहा कि निर्दोष महिलाओं और बच्चों को शुरुआत में इज़रायल और बाद में गाजा में हताहत होना पड़ा। उन्होंने इस युद्ध को समाप्त करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। थरूर ने स्पष्ट शब्दों में 7 अक्टूबर को इज़रायल में हमास द्वारा किए गए हमले की भी निंदा की और इसे आतंकवादी कृत्य बताया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html