रेप पीड़िता से मिलने से रोका तो धरने पर बैठ गई महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल..........

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को दिल्ली रेप पीड़ित से मिलने की इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद स्वाती मालीवाल सोमवार को सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल में ही धरने पर बैठ गईं |उन्होंने रात भी अस्पताल के फर्श पर ही बिताई | स्वाति मालीवाल ने कहा, ''कल दोपहर 12 बजे से मैं पीड़िता बच्ची या उसके परिवार से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर बैठी हूं, रात को अस्पताल के बाहर ही सोई | NCPCR को लड़की की मां से मिलवा सकते हैं तो मुझे क्यों रोकने के लिए बोला गया है? क्या छुपाने की कोशिश है ?
दरअसल, दिल्ली सरकार के एक अफसर पर अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है | मामला सामने आने के बाद आरोपी को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया | वहीं पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments