google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बोली – अब नोटा बटन दबाऊँगी, नामांकन रद्द होने पर रो पड़ी महिला प्रत्याशी...

Nov 3, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं | दोनों चरणों के मतदान को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं | नामांकन प्रक्रिया ने हुई त्रुटियों के कारण कईयों का नामांकन रद्द कर दिया गया है | बिलासपुर में भी एक महिला उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया है | ये महिला प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल की थी | हालांकि इनका नामांकन रद्द कर दिया गया है | नामांकन रद्द की जानकारी के बाद महिला का दर्द छलक पड़ा और आंसू निकल पड़े |


नामांकन रद्द होने से महिला ई रिक्शा चालक हीरा कश्यप के आंसू निकल पड़े | उन्होंने बताया कि, “ई रिक्शा चालकों को कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है | स्मार्ट सिटी के तहत उन्हें फ्रीचार्जिंग पॉइंट तैयार करके दिया गया है | लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है | हमें चार्जिंग पॉइंट एक दिया गया है, जबकि सैकड़ों ई रिक्शा चालक यहां चार्जिंग करने आते हैं | इस कारण सही समय पर चार्जिंग पॉइंट नहीं मिल पाता है | देरी होने पर यात्री नहीं मिलते | इसके अलावा ई रिक्शा चालकों को दोनों ही सरकारों ने यह वादा किया था कि ई रिक्शा खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी | हालांकि सरकारी बैंक उन्हें लोन नहीं देती और निजी बैंक में सरकार सब्सिडी नहीं देती | यही वजह है कि अधिक पैसा देकर ई रिक्शा खरीदना पड़ता हैं | इसके अलावा बहुत कम जगह पर ही ई रिक्शा के लिए स्टैंड तैयार किया गया है | रेलवे स्टेशन उन्हें जाने नहीं दिया जाता | इस पर जिला प्रशासन भी उनकी मदद नहीं करती | यही कारण है कि मैं चुनाव लड़कर अपने साथियों के लिए व्यवस्था करना चाहती थी |”


बिलासपुर में लगभग 5000 ई रिक्शा चालक हैं | सभी जिले के अलग-अलग विधानसभा में निवास करते हैं | नामांकन रद्द होने से रिक्शा चालक नाराज हैं | सभी रिक्शा चालक इस चुनाव का का विरोध करने की चेतावनी दे रहे हैं | साथ ही नोटा में बटन दबाकर अपना विरोध दर्ज करने की बात कह रहे हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html