google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वोट देते ईवीएम वाली तस्वीर शेयर करना पड़ा भारी, भाजपा नेता के खिलाफ FIR...

Nov 23, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक भाजपा नेता के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। आरोपी दिलावर खान के खिलाफ धारा 188 और 126 का मामला दर्ज हुआ है। दिलावर खान पर आरोप है कि उसने वोट डालते समय फोटो क्लिक करके सोशल मिडिया में शेयर की।


विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान 17 नवंबर को भाजपा नेता और पूर्व पार्षद दिलावर खान को वोट डालने के दौरान ईवीएम मशीन का फोटो क्लिक करना और उसको वायरल करना महंगा पड़ गया. इस मामले की कांग्रेस ने लिखित शिकायत दी थी. मामले में मंगलवार को दिलावर खान के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है |


विधानसभा चुनाव के लिए बीते 17 नवंबर को मतदान हुआ था. इस दौरान पूर्व पार्षद दिलावर खान ने वार्ड नंबर 22 स्थित बूथ क्रमांक 121 शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला लाल स्कूल हरदा में अपना वोट डालकर उस इवीएम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था |


इस मामले में मंगलवार को थाना कोतवाली हरदा में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है | इस बारे में एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति ने कहा कि तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस थाने में आरोपी दिलावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html