टॉप 10 में से 7 कंपनियों के गिरे शेयर, RIL, HUL समेत इन स्टॉक में निवेशकों के डूबे 62000 करोड़......

शेयर मार्केट/ भारतीय देश बाजार में टॉप 10 में से 7 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। इसमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस को हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 38496.79 करोड़ रुपये घटकर 1632577.99 करोड़ रुपये रह गया। HDFC Bank का बाजार मूल्यांकन 10917.11 करोड़ रुपये बढ़कर 1192752.19 करोड़ रुपये हो गया है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता नुकसान देने वाला रहा। देश की 10 सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में 62,279.74 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई।
इसमें सबसे अधिक नुकसान बाजार की दिगग्ज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारती एयरटेल को हुआ है। वहीं, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप बढ़ा है।
कंपनीयां जिनको नुकसान पहुंचा:-
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 38,496.79 करोड़ रुपये घटकर 16,32,577.99 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 14,649.7 करोड़ रुपये घटकर 5,88,572.61 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 4,194.49 करोड़ रुपये घटकर 4,84,267.42 करोड़ रुपये रह गया।
आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,037.83 करोड़ रुपये कम होकर 5,50,214.07 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 898.8 करोड़ रुपये घटकर 6,78,368.37 करोड़ रुपये, टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 512.27 करोड़ रुपये घटकर 12,36,466.64 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 490.86 करोड़ रुपये घटकर 5,08,435.14 करोड़ रुपये हो गया है।
कम्पनियाँ जिनको फायदा हुआ:-
बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 6,562.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,43,350.96 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 10,917.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,92,752.19 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का मार्केट कैप 9,338.31 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,917.39 करोड़ रुपये हो गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments