google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

दुर्ग में 2 करोड़ की शेयर ट्रेडिंग ठगी, आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग :- शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी और उसके परिवार के 10 सदस्यों से करोड़ों रुपये की राशि अपने खातों में ट्रांसफर करवाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कुल 3 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे। इनमें से 1 करोड़ 3 लाख 60 हजार रुपये वापस कर दिए गए, जबकि 2 करोड़ 90 हजार रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।


शेयर ट्रेडिंग में निवेश का दिया झांसा पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग ने 29 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी प्रकाश सिन्हा ने स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने की बात कही थी। आरोपी ने प्रार्थी और उसके परिवार के सदस्यों को शेयर ट्रेडिंग में रकम निवेश करने पर अधिक मुनाफा मिलने का विश्वास दिलाया। उसके झांसे में आकर प्रार्थी और परिवार के कुल 10 सदस्यों ने आरोपी के बताए बैंक खातों में अलग-अलग समय पर बड़ी रकम ट्रांसफर की।


पुलिस जांच के अनुसार, 24 नवंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए। आरोपी ने विश्वास बनाए रखने के लिए इसमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस कर दिए। इसके बाद शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। रकम वापस नहीं मिलने पर प्रार्थी ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


रिपोर्ट के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने शिकायत मिलते ही आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को तलाश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रकरण से जुड़े साक्ष्यों के संकलन और आरोपी की निशानदेही के आधार पर उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।


इसके बाद आरोपी प्रकाश सिन्हा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कितने लोगों से रकम ली थी और इस रकम का इस्तेमाल किस तरह किया गया।


ऐसे दिया ठगी को अंजाम पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शेयर ट्रेडिंग में कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर परिवार के सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से निवेश की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवाई। इसके बाद कुछ रकम वापस कर निवेशकों का विश्वास बनाए रखा गया, लेकिन बड़ी राशि वापस नहीं की गई। पुलिस अब मामले में बैंक खातों के लेन-देन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दुर्ग पुलिस ने की अपील दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश या किसी भी वित्तीय योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित कंपनी और व्यक्ति की विश्वसनीयता की पूरी जांच करें। केवल अधिक मुनाफे का लालच देकर किए जा रहे निवेश प्रस्तावों पर भरोसा न करें। पुलिस ने कहा कि बिना सत्यापन किसी व्यक्ति या संस्था के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर करने से बचें। संदिग्ध वित्तीय लेन-देन या ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस का कहना है कि वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में समय पर शिकायत मिलने से कार्रवाई और जांच में मदद मिलती है।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html