अफगानिस्तान के खिलाफ शार्दुल को दिया मौका...और इस प्लेयर को प्लेइंग XI से हटाया...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान अपना-अपना दूसरा मैच खेलने को तैयार हैं. आज एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए प्लेयर्स ने कमर कस ली है। टॉस हो चुका है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है |
दोनों टीमें दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम पर आमने सामने हैं. टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का भी ऐलान कर दिया. आज के मुकाबले के लिए टीम इंडिया मेें जहां एक बदलाव है वहीं अफगानिस्तान की टीम के प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं है।
शार्दुल ठाकुर को दिया मौका...
दिल्ली में हो रहे मैच के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारत ने एक बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, उसने दिल्ली की पिच के मिजाज को देखते हुए आर. अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है. वहीं उनकी जगह जिस खिलाड़ी को मौका दिया है वो शार्दुल ठाकुर है |
भारत की प्लेइंग XI...
रोहित शर्मा ( कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments